Jahangir Mahal Orchha Fort Story
यूपी के बुंदेलखंड की खूबसूरत और सबसे दिलचस्प जगह है ओरछा। झांसी से करीब 16 किमी दूर स्थित प्राचीन नगर ओरछा, बेतवा नदी के किनारे बने महलों और मंदिरों के लिए मशहूर है। इनमें एक ऐसा महल भी शामिल है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। एक तरफ इस किले के पत्थरों पर बनी नक्काशी शहर की खूबसूरती बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ देश की संस्कृति का भी अहसास करती है। 1518 में बनवाया गया था ये महल. 8 नवंबर 1627 को जहांगीर की डेथ होती है। - ओरछा के हिंदू राजा वीर सिंह ने अपने खास मित्र जहांगीर (सलीम) के लिए साल 1518 में एक भव्य महल का निर्माण कराया था। - जो 'जहांगीर' महल के नाम से जाना जाता है। उस समय दोनों की दोस्ती हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक हुआ करती थी। - लोग इनकी दोस्ती की मिसाल दिया करते थे। जब महल बनकर तैयार हुआ, तब उसका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा की तरफ था। - बाद में पश्चिम दिशा की तरफ भी एक द्वार बना दिया गया। अब पर्यटक इसी दरवाजे से किले में आते-जाते हैं। मुगल-बुंदेला की दोस्ती का प्रतीक है महल - ये महल बुंदेला और मुगल शिल्पकला का एक बेजोड़ नमूना है। - ये आयताकार...